नई सरकार बनने के बाद नगर निकायों के संविदा, दैनिक वेतन व वकचार्ज पर काम करने वाले कर्मियों की मांगों को देखते हुए सरकार द्वारा ब्योरा मांगा गया था। इसके बावजूद लखनऊ, अयोध्या, अलीगढ़, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद व मेरठ नगर निगम समेत 307 नगर निकायों और कानपुर, झांसी, आगरा व वाराणसी जलसंस्थानों ने ब्योरा नहीं भेजा है।
इस श्रेणी के कर्मचारियों का होना है नियमितीकरण
31 दिसंबर 2001 तक नियुक्त विभिन्न संवर्ग के जिन कर्मचारियों का नियमितीकरण होना है, उनमें अधिकांश लिपिक व चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के कर्मचारी हैं। इनमें चपरासी, पंप चालक, लेखा लिपिक, सफाई कर्मचारी, प्लंबर, वर्क सुपरवाइजर, चालक, कंप्यूटर ऑपरेटर, आशुलिपिक, ड्राफ्टमैन व स्टोर कीपर आदि के पद शामिल हैं। शासन के पास अब तक करीब 558 कर्मियों का ब्योरा उपलब्ध हो चुका है।