फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशनों से जुड़ीं पांच रूटों की सिटी बसें, इन यात्रियों को मिलेगा आराम

Sat, 02 Nov 2019 03:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में सिटी बस से यात्रा करने वालों को राहत पहुंचाने के लिए पांच रूट की बसों को मेट्रो स्टेशनों से जोड़ दिया गया है। इससे बीबीडी, पीजीआई, बुद्धेश्वर, पारा, गोमतीनगर के यात्रियों को आराम हो जाएगा। ये सिटी बस से सीधे मेट्रो तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


इस बाबत मेट्रो रेले कार्पोरेशन के अधिकारियों व सिटी ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में पांच रूटों को चिह्नित किया गया। सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक आरके मंडल ने बताया कि पहले मेट्रो स्टेशन से गुजरने वाली सिटी बसों पर रोक लगा दी गई थी, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही थी।
Trending Videos

दो शिफ्टों में होगा बसों का संचालन

सिटी बस - फोटो : अमर उजाला
लेकिन अब इसे हटा लिया गया है। इससे दूरदराज से सिटी बस में सफर करने वाले आसानी से मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। एक नवंबर से पांच मुख्य रूटों की सिटी बसों को मेट्रो से जोड़ा गया है।

दो शिफ्ट में हर आधे घंटे पर बस
अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को इन रूटों पर दो शिफ्टों में बसों का संचालन होगा। सुबह छह से दोपहर दो बजे और दोपहर दो से रात आठ बजे तक बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों को हर आधे घंटे पर बस मिलेगी, जिससे मेट्रो तक पहुंचने और मेट्रो से वापस घर तक आने में आसानी होगी। 
विज्ञापन

देखेंः मेट्रो स्टेशन से गुजरेंगी इन रूट की बसें

लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
मेट्रो स्टेशन से गुजरेंगी इन रूट की बसें
इंदिरानगर से चारबाग
बुद्धेश्वर से चारबाग
ट्रांसपोर्टनगर से पीजीआई
इंदिरानगर से बीबीडी
कृष्णानगर से चारबाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें