फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट जेल कांड : अमिताभ ठाकुर और डॉ. नूतन ठाकुर ने की न्यायिक जांच की मांग

Sat, 15 May 2021 10:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अमिताभ ठाकुर और डॉ नूतन ठाकुर ने चित्रकूट जेल कांड की न्यायिक जांच की मांग की है।
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ ठाकुर और डॉ नूतन ठाकुर ने आज चित्रकूट जेल के कथित गैंगवार तथा एनकाउंटर के बाद इसमें मारे गए गैंगस्टर अंशु दीक्षित के एक कथित पुराने वीडियो में कही जा रही बातों के आधार पर इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि वीडियो में अंशु दीक्षित ने अन्य बातों के अलावा यह भी कहा था कि जेल प्रशासन व आईजी एसटीएफ अमिताभ यश उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। उसके द्वारा कहा गया था कि जेल में अलार्म बजा कर उसके व उसके साथियों की हत्या की जा सकती है। उसके द्वारा कहा गया था कि यदि उसकी हत्या होती है तो इसका सीधा आरोप आईजी एसटीएफ अमिताभ यश व जेल प्रशासन के अफसरों पर लगाया जाये।

अमिताभ व नूतन ने कहा कि आज चित्रकूट जेल में घटित घटना अंशु दीक्षित द्वारा लगाये गए पूर्वानुमान से काफी मिलता है, जो इस घटना को अत्यंत संदिग्ध बना देता है। अतः उन्होंने एक कार्यरत हाई कोर्ट जज द्वारा इस वीडियो सहित इस पूरी घटना की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें