फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने भरे कल्पनाओं के रंग

विज्ञापन
खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने भरे कल्पनाओं के रंग
विज्ञापन
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में स्थित राज्य संग्रहालय में रविवार को सजी खुशियों की पाठशाला। इसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को कैनवास पर उकेरा और उसमें रंग भरे। इस दौरान बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


राज्य संग्रहालय की ओर से प्रत्येक शनिवार और रविवार को खुशियों की पाठशाला के तहत हैप्पी ऑवर्स का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 30 जून तक चलेगा। इसी के तहत रविवार को चार से लेकर 14 वर्ष तक के 35 बच्चों ने इस आयोजन में प्रतिभाग किया। मुक्ति फाउंडेशन से जुड़े बच्चों के साथ ही अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। बच्चों ने कोस्टर मेकिंग में मछली, फूल, चिड़िया, घर, पृथ्वी, पर्यावरण संरक्षण और मोर आदि को रंग व ब्रश की सहायता से लकड़ी के कैनवास पर उकेरा।
कार्यक्रम की शैक्षिक प्रभारी व सहायक निदेशक डॉ. मीनाक्षी खेमका ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को संग्रहालय में संरक्षित कलाकृतियों के प्रति जागरूक कराना, उनसे परिचित कराना और उनमें सौंदर्य बोध व बौद्धिक क्षमता का विकास करना है। राज्य संग्रहालय की निदेशक डॉ. सृष्टि धवन ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें