फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह लंदन में सम्मानित

Mon, 09 Jun 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह लंदन में सम्मानित
विज्ञापन
लखनऊ। राजनीति और सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को लंदन में सम्मानित किया गया। ये सम्मान यूके इंडिया लीगल पार्टनरशिप की तरफ से लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में दिया गया। राजेश्वर सिंह ने ये पुरस्कार अपने क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि हाउस ऑफ लॉर्ड्स ऐतिहासिक है। जो ब्रिटिश विरासत का आधार है। वहां मेरी उपस्थिति मेरे लिए गौरव का विषय है। इसके अलावा पांच जून को वह आईसीए लंदन कांफ्रेंस में भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, लॉर्ड्स वीरेंद्र शर्मा और रामी रेंजर, पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी, दुबई और ऑस्ट्रेलिया के न्यायाधीश शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें