फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक की बिजली काटी तो गेट बंदकर बिजली कर्मियों को बना लिया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त

Thu, 31 Oct 2019 04:29 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक में बंधक बनाए जाने से परेशान बिजली कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की बिजली 12 लाख रुपये से अधिक बिल बकाया होने पर बुधवार को काट दी गई। इससे आक्रोशित बच्चों व कर्मचारियों ने मुख्य द्वार बंदकर बिजली कर्मियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम को मुक्त कराया।

विज्ञापन


बिजली कटने के विरोध में बच्चों ने शाम को हंगामा भी किया। प्रधानाचार्य ने मुख्य अभियंता से बात कर बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक बिल भरने का आश्वासन देकर बिजली कनेक्शन जुड़वाया। लेसा के अधिकारियों के मुताबिक बिल न जमा करने पर दोबारा बिजली काट दी जाएगी।

मुंशीपुलिया खंड के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार के मुताबिक पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य को कई बार बिल भेज कर जमा करने का अनुरोध किया गया। लेकिन बिल नहीं जमा कराया गया। उच्च अफसरों के निर्देश पर बुधवार दोपहर 12 बजे बिजलीकर्मी संदीप, अमित एवं रिंकू को भेज कर कनेक्शन कटवा दिया गया।
विज्ञापन


ये कर्मचारी लौटने लगे तो मुख्य गेट में तालाबंदी कर कर्मचारियों से बदसलूकी की कोशिश की गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता को दी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पॉलीटेक्निक में बंधक कर्मियाें को मुक्त कराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें