फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिली दस साल के बच्चे की लाश, शरीर पर चोटों के निशान

Sat, 23 Jul 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
व‌िप‌िन की लाश
विज्ञापन
लखनऊ में घर के बाहर भाई के साथ खेलने निकले बच्चे की लाश म‌िलने से सनसनी मच गई। बच्चे की लाश नाले में च‌ित पड़ी थी ज‌िसे देखकर लगा रहा था क‌ि हत्या करके कोई बच्चे को नाले ल‌िटा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लखनऊ के कृष्णानगर के रहने वाले वेद प्रकाश का 10 साल का बेटा विपिन अपने भाई के साथ शुक्रवार शाम खेलने निकला था। 

काफी देर तक विपिन नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। आसपास न मिलने पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और परिजन विपिन को तलाश कर रहे थे तभी बंथरा क्षेत्र में नाले में बच्चे की लाश की सूचना म‌िली। पर‌िजनों ने लाश की श‌िनाख्त व‌िप‌िन के रूप में की। 
विज्ञापन


बच्चे के चेहरे और सिर पर चोटों के निशान हैं, पर‌िजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें