फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह : मुख्य सचिव ने की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा, एसपीजी करेगी निरीक्षण

Mon, 21 Mar 2022 09:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सीधे इकाना स्टेडियम के परिसर में उतरेंगे। जबकि पहले उनको डायल 112 के हेलीपैड पर उतरना था। यानी शपथग्रहण समारोह में आने वाले अन्य अतिथि ही अब वहां उतरेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी-गृहमंत्री शाह और मुख्यमंंत्री योगी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने सोमवार को 25 मार्च को इकॉना स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि आम लोगों को कोई परेशानी न होने पाए।

विज्ञापन

    
सोमवार को लोकभवन स्थित मुख्य सचिव के सभागार में आयोजित बैठक में दुर्गाशंकर मिश्रा ने शपथ ग्रहण समारोह को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुगम रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए हवाई मार्ग और सड़क मार्ग दोनों की व्यवस्था बनाने के लिए कहा है। 

मुख्य सचिव ने कहा कि बड़ी संख्या में अति विशिष्ट और विशिष्ट जन आएंगे। ऐसे में उन्हें किसी तरह की असुविधा न होने पाए इसका खास ख्याल रखा जाए। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उद्योगपतियों के आने की संभावना है। सभी प्रमुख महानुभवों के साथ लाइजिनिंग अफसर लगाने और प्रोटोकाल के तहत सुरक्षा मुहैया कराने केलिए भी कहा है। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, लखनऊ पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर, लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश मौजूद थे।
विज्ञापन


एसपीजी आज स्टेडियम का करेगी दौरा
उधर प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी की टीम मंगलवार को लखनऊ पहुंच जाएगी। मंगलवार को ही एसपीजी की टीम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल जाएगी। कार्यक्रम से 48 घंटे पहले एसपीजी कार्यक्रम स्थल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लेगी।

विज्ञापन

पुलिस के लिए बड़ी परीक्षा, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की ताजपोशी के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए इकॉना स्टेडियम को चुना गया है जहां प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, कई केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता इस पल के गवाह बनेंगे। ऐसे में पुलिस के सामने बड़ी चुनौती रहेगी।
    
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों में कई ऐसे विशिष्ठगण भी होंगे जिन्हें पहले से किसी न किसी श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध है। जिन लोगों को केंद्र की सुरक्षा उपलब्ध नहीं है उन्हें लखनऊ पुलिस सुरक्षा मुहैया कराएगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल से लेकर वीआईपी के ठहराव वाली जगह पर भी पर्याप्त संख्या में सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। कार्यक्रम के स्थल पर मुख्यालय स्तर से भी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
 
नए मंत्रियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लखनऊ पुलिस की होगी। दर असल पिछले दिनों काशी विश्वनाथ कॉरिडोर केउद्घाटन के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्री लखनऊ आए थे। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा को लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लीट भी उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन आपसी तालमेल न होने की वजह से उन्हें विधिवत प्रोटोकाल नहीं मिल पाया था। सरमा टैक्सी कर होटल पहुंचे थे। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
    
वहीं दूसरी ओर 25 मार्च को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम केलिए राजधानी के सभी बड़े होटल, गेस्ट हाउस अभी से बुक हो चुके हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी को भी लखनऊ बुलाया जा रहा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के नेता भी शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के लिए लखनऊ में रहेंगे। 

डीजीपी ने लिया शपथग्रहण समारोह स्थल का जायजा
डीजीपी मुकुल गोयल ने सोमवार को इकाना स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस प्रबंध का जायजा लिया। उन्होंने अपने मातहतों से कहा कि 25 मार्च को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में वीआईपी और अन्य मेहमान आएंगे। ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि इन व्यवस्थाओं में लगने वाले पुलिसकर्मियों को अच्छी तरह ब्रीफ किया जाए ताकि उस दिन किसी भी वीआईपी को कोई असुविधा न होने पाए। डीजीपी ने वहां हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। डीजीपी के साथ मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार, लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर, डीजीपी के जीएसओ रवि जोसेफ लोक्कू समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

पीएम अब इकाना स्टेडियम में ही उतरेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सीधे इकाना स्टेडियम के परिसर में उतरेंगे। जबकि पहले उनको डायल 112 के हेलीपैड पर उतरना था। यानी शपथग्रहण समारोह में आने वाले अन्य अतिथि ही अब वहां उतरेंगे। सुरक्षा कारणों के चलते लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को सोमवार को पीएम के लिए अलग हेलीपैड बनाने का निर्देश दिया गया। इसके बाद अभियंताओं की टीम ने स्टेडियम का मौका मुआयना करने का उस स्थान का चयन किया, जहां पर हेलीपैड बनाया जाएगा। इस संबंध में एलडीए ने जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें