फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्य सचिव ने पंचायत सहायकों को दिया निर्देश, प्रभावी ढंग से लागू करें जीरो पॉवर्टी अभियान

Mon, 28 Jul 2025 02:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को पंचायत सहायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सीधा संवाद किया और जीरो पावर्टी अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी पंचायत सहायकों के साथ सीधा संवाद कर जीरो पॉवर्टी अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जीरो पॉवर्टी परिवारों को वरीयता के आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संतृप्त किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं को संतृप्तिकरण के स्तर तक ले जाने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें - डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी का मामला: मौलाना पर भड़के अवधेश प्रसाद, बोले- 'कोई पागल ही...,' लखनऊ में केस दर्ज
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अवसानेश्वर मंदिर में भगदड़: सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट, कमिश्नर-IG व राज्यमंत्री ने मौका मुआयना कर लिया जायजा
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के डाटा बेस के अनुसार, लगभग 5 लाख 68 हजार लोग ऐसे हैं, जिनके आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकते हैं। उन्होंने पंचायत सहायकों को निर्देश दिए कि वे जीरो पॉवर्टी प्रोग्राम के तहत चिह्नित परिवारों की जानकारी का आयुष्मान भारत योजना के डाटा बैंक से मिलान करें और जिनका कार्ड अभी तक नहीं बना है, उनके कार्ड अगले दो-चार दिनों में बनाकर पात्रों को उपलब्ध कराएं।

पेंशन योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने वाले ऐसे लाभार्थी जो अब मृतक हो चुके हैं, उनके स्थान पर नए पात्र लाभार्थियों को शामिल किया जाए। उन्होंने पंचायत सहायकों से योजनाओं में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा की, जिससे जीरो पॉवर्टी अभियान को गति प्रदान किया जा सके और पात्र परिवारों को योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके। बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, ग्राम्य विकास आयुक्स श्री गौरी शंकर प्रियदर्शी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें