फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुरः सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मी के साथ चीफ फार्मासिस्ट ने किया दुष्कर्म

Fri, 15 Feb 2019 12:21 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बलरामपुर के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी के साथ अस्पताल के ही चीफ फार्मासिस्ट ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के पूर्व पीड़िता को दूध में नशीला पदार्थ पिलाया गया था।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर देहात थाने की पुलिस ने आरोपी फार्मासिस्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। देहात थाने में दी तहरीर में सरकारी अस्पताल की आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी ने कहा है कि वह बुधवार को अस्पताल में ड्यूटी आई थी।

बुधवार को काम अधिक होने के कारण उसकी ट्रेन छूट गई। चीफ फार्मासिस्ट पीड़िता को अस्पताल स्थित अपने आवास पर ले गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

दूध में मिलाया नशीला पदार्थ

फार्मासिस्ट ने रात में पीड़िता को पीने के लिए दूध दिया। पीड़िता का आरोप है कि दूध में नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई। गुरुवार को सुबह पीड़िता की आंख खुली तो उसे पता चला कि रात में उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें