फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर हमलावरों ने कार रोककर बरसाईं गोलियां, युवक की हत्या, एक घायल

Fri, 15 Feb 2019 10:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर फतेहाबाद क्षेत्र में गुरुवार रात को कार सवार युवकों को गोली मार दी गई। इसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


डौकी क्षेत्र के गांव हौद निवासी रमेश पुत्र मेवाराम अपने साले रविंद्र कुमार (50) पुत्र रामअवतार निवासी कसबा अजीतमल, औरैया के साथ गुरुवार रात को इंडिगो कार से घर जा रहे थे। दोनों औरैया से आ रहे थे। 

फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर गांव सिकरारा के पास तीन बाइक पर सवार छह हमलावरों ने कार को रोक लिया। इसके बाद फायरिंग कर दी। एक गोली रविंद्र कुमार की गर्दन से निकल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश कार में नीचे छिप गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जमीन विवाद की बात सामने आई

रमेश के पैर में गोली लगी। एक ग्रामीण की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि रमेश शराब के नशे में है। बताया जा रहा है कि रमेश का गांव के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

डेढ़ साल पहले भी उन पर तेजाब से हमला बोला गया था। तब रमेश ने पूछताछ में हमलावरों को पहचानने और गांव के होने की बात कही थी। एसपीआरए नित्यानंद राय ने बताया कि रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें