मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पतालों में चिकित्सकों की लापरवाही से संबंधित मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताई। सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि कोविड अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक हर हाल में राउंड लें और मरीजों की हालत के अनुसार दवा दिलाना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड अस्पतालों में चिकित्सकों की लापरवाही से संबंधित मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि कोविड अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक हर हाल में राउंड लें और मरीजों की हालत के अनुसार दवा दिलाना सुनिश्चित करें। वह मंगलवार को टीम 9 की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारीी एवं निज अस्पतालों मैं मरीजों कीी स्थिति के बारे में उनके परिजनों को जानकारी दी जाए। इसकेे लिए कोविड अस्पताल में एक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय की जाए । संबंधित व्यक्ति दिन में कम से कम एक बार मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी उसके परिवारीजनों को अवश्य दें। अस्पताल के बाहर मरीज केे परिजनों के बैठने और पानी इंतजाम भी किया जाए।
सेक्टर मजिस्ट्रेट करें मदद
प्रदेश के सभी जिलों में सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रणाली लागू की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें। हॉस्पिटल के बाहर भी यह लोग भ्रमण करते रहें, लोगों की मदद करते रहें। हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर सीधी नजर रखें। हर जरूरतमंद को सरकारी नीतियों के अनुरूप सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराएं। इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। कोविड मरीजों के लिए शासन द्वारा तय डिस्चार्ज पॉलिसी को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।