फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : ग्राम प्रधान की जीत पर छोड़े जा रहे थे पटाखे, युवक गंभीर

Tue, 04 May 2021 06:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

जगतपुर (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र में ग्राम प्रधान की जीत पर पटाखा दगाते समय एक युवक के हाथ में पटाखा दग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
आतिशबाजी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगतपुर (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र में ग्राम प्रधान की जीत पर पटाखा दगाते समय एक युवक के हाथ में पटाखा दग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना के बाद प्रधान के समर्थकों में अफरातफरी मच गई। समर्थकों ने घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली गांव में ग्राम प्रधान पद पर जीत मिलने के बाद प्रधान समर्थक  जीत का जश्न मना रहे थे। आतिशबाजी के साथ लोग झूम रहे थे। इसी दौरान गांव के मनजीत के हाथ में गोला दग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। गोला दगने से लोगों में हड़कंप मच गया। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। कोतवाल अजीत विद्यार्थी ने बताया कि इस प्रकार की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें