फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गुजरात, राजस्थान व हरियाणा के दौरे पर सीएम योगी, रविवार को जाएंगे उत्तराखंड

Fri, 02 Nov 2018 05:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से गुजरात, राजस्थान व हरियाणा की यात्रा पर रवाना होंगे। वह रविवार को उत्तराखंड जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आज गुजरात जाएंगे। 
विज्ञापन


वह वहां गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ केवडिया पहुंचकर देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थल, सरदार सरोवर बांध, वैली ऑफ फ्लावर और टेंट सिटी का भ्रमण करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्तूबर को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण किया था। योगी वहां से शाम करीब चार बजे राजस्थान के जालौर के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


वह वहां नाथ संप्रदाय के जालंधर नाथ मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।  तीन नवंबर की सुबह मुख्यमंत्री जालौर से कुरुक्षेत्र (हरियाणा) जाकर वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से लौटकर वह राजस्थान के बीकानेर जाएंगे। वहां एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार की रात करीब नौ बजे तक वह लखनऊ लौट आएंगे। रविवार को मुख्यमंत्री उत्तराखंड जाएंगे। वह हरिद्वार में आयोजित ज्ञान कुंभ में शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें