विधायकों के साथ उरी द सर्जिकल स्ट्राइक देखते हुए सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में भाजपा विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को बजट सत्र के दौरान सदन में प्रतिदिन उपस्थित रहने और अनुशासित रहने का पाठ पढ़ाया।
योगी ने कहा कि सत्ता पक्ष के सदस्य एकजुट होकर विपक्ष की हंगामा और सदन का समय खराब करने की कोशिश को नाकाम करें। योगी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे के तहत कुंभ में किए कार्यों और वहां उमड़ रहे श्रद्धालुओं की जानकारी दी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने भी कुंभ में सरकार की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। बैठक का संचालन संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रभारी जेपी नड्डा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे। बैठक के बाद सभी विधायकों को लोक भवन में ही सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक दिखाई गई।