मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध वेंटिलेटर का ऑडिट करा लिया जाए। उन्हें क्रियाशील स्थिति में रखा जाए। पीपीई किट, इंफ्रारेड थर्मामीटर, आइसोलेशन बेड, क्वारंटीन बेड, सैनिटाइजर, एन-95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
मास्क या फेस कवर लगाने का व्यापक प्रचार करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में क्वारंटीन किए गए सभी लोगों से सीएम हेल्पलाइन ‘1076’ के माध्यम से संपर्क कर उनकी कुशलता की जानकारी ली जाए। घर से बाहर निकलने पर हर व्यक्ति द्वारा फेस कवर, मास्क का प्रयोग करने या चेहरे को कपड़े, रुमाल, गमछा, दुपट्टे से अनिवार्य रूप से ढके जाने के आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड कर खुद को सुरक्षित रखने का भी व्यापक प्रचार करें।