भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बजट से किसानों, गरीबों, मध्यम वर्ग और महिलाओं को लाभ मिलेगा। कल्याणकारी बजट बताते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग के करदाताओं को आयकर में बड़ी छूट देकर राहत दी है। सरकार ने एससी एवं ओबीसी के लिए 85000 करोड़ और एसटी के लिए 53700 करोड़ का प्रावधान करके उनके प्रति संवेदनशीलता दर्शाई है।