फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सीएम योगी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

Sun, 16 Aug 2020 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी ने पूर्व पीएम वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर राजधानी लखनऊ में लोक भवन के प्रांगण में श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

 

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों और अन्य नेताओं ने राजधानी दिल्ली में वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साल 2018 में एक लंबी बीमारी से जूझने के बाद पूर्व पीएम वाजपेयी ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखरी सांस ली थी।

रविवार को दिल्ली स्थित सदैव अटल स्मारक पर राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, पूर्व पीएम की बेटी नमिता कौल भट्टाचार्या और पोती निहारिक ने भी सदैव अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


इससे पहले, पीएम मोदी ने कहा कि भारत उनकी असाधारण सेवा और देश की प्रगति के लिए उनके प्रयासों को सदा याद रखेगा। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर पूर्व पीएम वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा, 'अपनी पुण्यतिथि पर प्यारे अटल जी को श्रद्धांजलि। भारत हमेशा उनकी उत्कृष्ट सेवा और हमारे राष्ट्र की प्रगति के प्रयासों को याद रखेगा।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें