फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ेगी, सीएम ऑफिस में लगेंगे बुलेटप्रूफ शीशे

Fri, 16 Aug 2019 11:52 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए लोकभवन में सीएम ऑफिस को बुलेटप्रूफ स्तर का बनाने के निर्देश जारी हुए हैं। अब वहां की खिड़कियों में बुलेटप्रूफ शीशे लगेंगे। इसके साथ ही पूरे परिसर में सुरक्षा के इंतजामों को और भी बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने मुख्यमंत्री कार्यालय में बाहरी तरफ लगे शीशों को सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाने और इससे पूरे परिसर पर नजर रखने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं लोकभवन में पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए जाएंगे। 

सीएम ऑफिस के शीशों को बुलेटप्रूफ बनाने के साथ लोकभवन के पांचवे तल पर एक्स-रे बैगेज स्कैनर भी लगाया जाएगा। ऑफिस की चारदीवारी पर लेजर आधारित या इसी तरह का कोई अन्य इंट्रजन डिटेक्शन सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर के वॉच टावरों को भी 10 दिन में नेट से कवर करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई ग्रेनेड से नुकसान न पहुंचा सके। पार्किंग में एंटी सेबोटाज जांच होगी। लोकभवन में तैनात सुरक्षाकर्मियों को एटीएस से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। विधानभवन, सचिवालय और लोकभवन की सुरक्षा के लिए सीआइएसएफ की रिपोर्ट पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिए गए।  

सचिवालय के गेट नंबर सात से मुख्यमंत्री के प्रवेश व निकासी के सामने से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री, विधायक व अधिकारी विधानभवन में गेट नंबर आठ व नौ और लोकभवन में गेट नंबर एक व तीन से आ सकेंगे। 

आने वाले समय में विधान भवन परिसर में चारपहिया वाहन आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टैग से और दोपहिया वाहन स्मार्ट कार्ड से इंट्री दी जाएगी। पैदल आने वाले लोकभवन के गेट नंबर छह व छह-ए से अस्थायी फोटो आइडी कार्ड जारी कराके जांच के बाद प्रवेश पा सकेंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें