मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के लोगों से कहा है कि वे ईद-उल-फितर का त्यौहार मोहब्बत व खुशियों से मनाएं। सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के मंसूबे को कामयाब न होने दें।
सीएम ने कहा कि प्रदेशवासी ईद का पर्व सौहार्द के वातावरण में पूरे उल्लास से मनाएं। यूपी कौमी-एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।
इस जमीन पर हर धर्म व संप्रदाय के लोग सदियों से मिल-जुलकर रहते आए हैं। वे एक-दूसरे का दुख-दर्द बांटते हुए आपसी खुशियों में बराबर शिरकत करते रहे हैं।
लेकिन कुछ फिरकापरस्त ताकतें सोशल मीडिया व अन्य आधुनिक संचार माध्यमों के जरिये राज्य की कानून-व्यवस्था व सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश में रहते हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई की सूबे की जनता इनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री ने ईद के मद्देनजर पूलिस-प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने हिदायत दी है कि सोशल मीडिया या अन्य तरीकों से अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई करें, जिससे अमन और भाईचारे का माहौल बना रहे।