फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: छत्तीसगढ़ के सीएम ने भाजपा पर उठाए सवाल, बोले- अखिलेश के बंगला छोड़ने पर गंगाजल से किसने शुद्ध कराया

Tue, 28 Mar 2023 02:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता लोकसभा में अदाणी का मामला उठाने के कारण गई है। भाजपा को बताना चाहिए कि वो अदाणी का बचाव क्यों कर रही है?
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा द्वारा पिछड़ों का मुद्दा उठाने पर कहा कि भाजपा खुद को पिछड़ों का हिमायती बताती है। उन्हें बताना चाहिए कि जब अखिलेश यादव ने बंगला छोड़ा था तो उसे गंगाजल से किसने शुद्ध कराया। अगर भाजपा आरक्षण को लेकर इतनी गंभीर है तो बताए कि छत्तीसगढ़ राजभवन में बिल क्यों रोक रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ों के सम्मान या अपमान की बात कैसे कर सकती है? भूपेश बघेल मंगलवार को लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही चल रही है। मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा दी गई है। अदाणी का मुद्दा उठाने के कारण राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। भाजपा को बताना चाहिए कि वो जांच से क्यों डर रही है। पूरी भाजपा अदाणी का बचाव क्यों कर रही है? राहुल गांधी के संसद में अदाणी से जुड़े भाषण को हटा दिया गया है। पहली बार सत्ता पक्ष ने तीन दिनों तक लोकसभा नही चलने दी और इसके बाद मानहानि के मामले में दो साल की अधिकतम सजा दी गई है।

ये भी पढ़ें - साक्षात्कार: अखिलेश बोले- BJP को हटाने के लिए क्षेत्रीय दलों का सहयोग करे कांग्रेस, अतीक को लेकर दिया ये जवाब
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा के राष्ट्रीय, प्रदेश व जिलाध्यक्ष घोषित, प्रदीप व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज देश मे लोकतंत्र को दबाकर संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किसी भी हद तक जा रही है। संघ के एक बड़े नेता विरोधियों को दबाने का तरीका मुसोलिनी से सीखने गए थे। विपक्षी दल भी राहुल के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रहे है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अदाणी के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार को क्या दिक्कत है? अदाणी की कंपनी में आया 20 हजार करोड़ रुपये किसका है? सरकार जांच से क्यों डर रही है? एसबीआई और एलआईसी का पैसा किसके कहने पर अदाणी की कंपनियों में लगाया गया है? अदाणी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्या संबंध है?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी सरकार अपने खिलाफ बोलने वालों का मुंह बंद कर देती है लेकिन राहुल गांधी किसी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम अदाणी से जुड़े मामले को जनता के बीच लेकर जाएंगे। हम न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मामले में विपक्ष भी हमारे साथ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें