फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को चढ़ाई 151 मीटर चुनरी: कोरबा में 12 किमी की यात्रा निकाल भक्त पहुंचे शिवमंगला मंदिर, भजनों पर जमकर थिरके

Tue, 28 Mar 2023 02:51 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

नवरात्र पर मां को मनाने के लिए भक्त लगातार पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी क्रम में  मां सर्वमंगला को भक्तों ने 151 मीटर की चुनरी चढ़ाई। खास बात यह रही कि 12 किलोमीटर की यात्रा कर भक्त मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
कोरबा में मां सर्वमंगला को भक्तों ने चढ़ाई  151 मीटर चुनरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि पर पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। देवी मंदिरों में मत्था टेकने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जगह-जगह मंदिरों में आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा की प्रथम पूज्य मां सर्वमंगला को भक्तों द्वारा 151 मीटर चुनरी चढ़ाई गई। सर्वमंगला मंदिर में पंचमी तिथि पर माता का विशेष श्रृंगार किया गया। माता के श्रृंगार स्वरूप के दर्शन करने के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

विज्ञापन


कोरबा जिले के समस्त भक्तों की खुशहाली और कोरबा जिले की विकास की मनोकामना पूर्ति के लिए कोहड़िया स्थित मेजर ध्यानचंद चौक से सर्वमंगला मंदिर तक 12 किलोमीटर पदयात्रा कर 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी सीएसईबी चौक से टीपी नगर, पावर हाउस रोड होते हुए सर्वमंगला मंदिर पहुंची। इस यात्रा को देखकर रास्ते में लोग भक्ति भाव से जुड़ते गए। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालुओं के पैर थिरकते रहे। शहर का भ्रमण करते हुए चुनरी मां सर्वमंगला मंदिर प्रांगण पहुंची जहां मां सर्वमंगला को चुनरी चढ़ाई गई।

इस अवसर पर मंदिर परिसर, मां आदिशक्ति के जयकारे से गुंजायमान होता रहा। कार्यक्रम का आयोजन शिव सेना के जिला इकाई की ओर से किया गया था। यह चुनरी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसी प्रकार बड़ी संख्या में भक्त अपनी मनोकामना लेकर माता के दरबार पहुंच रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें