फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रियल एस्टेट फर्म के निदेशक व कारोबारी से 1.30 करोड़ रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाजों ने रियल एस्टेट फर्म के निदेशक व कारोबारी से जमीन के नाम पर 1.30 करोड़ रुपये ठग लिए। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज निवासी कल्याणी इंफ्रा प्रा. लि. रियल एस्टेट फर्म के निदेशक आलोक कुमार के मुताबिक वर्ष 2022 में जमीन खरीदने के सिलसिले में उनकी पहचान अजीत सिंह व संजय सिंह से हुई। दोनों ने उन्हें सोनई कजेरा में पांच किसानों की जमीन दिखाई। बात बनने पर 1.76 करोड़ रुपये में सौदा हुआ। कुछ समय बाद आलोक ने पांचों किसानों, संजय और अजीत के खाते में पूरी रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद रजिस्ट्री के लिए कहने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। इस बीच पीड़ित को पता चला कि दोनों ने जमीन किसी और को बेच दी है।

आलोक के दबाव डालने पर संजय व अजीत ने 50 लाख लौटाए, लेकिन 1.26 करोड़ रुपये देने से मना कर दिया। विरोध पर उन्हें धमकाते रहे। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से सात के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन


उधर, हसनुपर खेवली निवासी कारोबारी जितेंद्र पाल से परिचित गोमतीनगर के विनीतखंड में रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने जमीन खरीदने के नाम पर 3.80 लाख रुपये लिए थे। बाद में उसने रकम हड़प ली। पीड़ित ने एसीपी गोसाईंगंज से शिकायत की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक दोनों मामलों की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें