फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन दिलाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर की राजकीय कॉलोनी बादशाहनगर निवासी रामकेवल ने दो लोगों पर जमीन दिलाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। बीबीडी थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

रामकेवल के अनुसार, हासेमऊ में जमीन खरीदने के सिलसिले में उनकी पहचान इलाके के राहुल जौहरी से हुई। उसने मोहिनी पुरवा चौक (घंटाघर) निवासी अपने परिचित संजय कुमार सिंह से मिलवाया। संजय ने बताया कि वह जमीन की खरीद-फरोख्त के काम से जुड़ा है। दोनों ने भरोसा दिलाया कि वे जमीन की रजिस्ट्री करवाने में उसकी मदद करेंगे। इसके बाद रामकेवल ने डेढ़ लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये आरटीजीएस से संजय को दिए।

काफी समय बाद भी न तो रजिस्ट्री हुई और न ही रकम वापस की गई। बार-बार आग्रह करने पर एक चेक दिया, बाउंस हो गया। पीड़ित का कहना है कि छह वर्षों से उसे न तो पैसा और न ही न्याय मिला। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) से शिकायत की है। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें