फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Mon, 12 Apr 2021 05:53 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सीबीआई ने धोखाधड़ी के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के पूर्व सांसद केडी सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआई ने प्रदेश सरकार की सिफारिश पर कानपुर के श्यामनगर थाने में 15 फरवरी 2019 को दर्ज एफआईआर को आधार बनाया है। एफआईआर में एल केमिस्ट इंफ्रा रियल्टी व एल केमिस्ट टाउनशिप लिमिटेड के 6 निदेशकों सतेंद्र कुमार सिंह, सुचेता खेमका, प्रकाश सिंह, ब्रज मोहन महाजन, छत्रपाल सिंह और नंद किशोर सिंह को भी नामजद किया गया है।

विज्ञापन


केडी सिंह ने कंपनी बनाकर लोगों को प्लॉट खरीदने में मोटे मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया था। इसमें यूपी, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली के लोगों ने भी निवेश किया। कानपुर के पवन मिश्रा ने कंपनी के अधिकारियों के झांसे में आकर दोनों कंपनियों में कुल 231 लोगों से पौने पांच करोड़ रुपये का निवेश कराया। लेकिन जब मुनाफा देने की बारी आई तो कंपनी फरार हो गई। 

पवन ने कानपुर के श्यामनगर थाने में दो साल पहले मुकदमा दर्ज कराया था। पवन का आरोप था कि केडी की कंपनी ने 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। पिछले साल अगस्त में प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। सीबीआई ने अब इस मामले में रेगुलर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें