फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के युवक के साथ ठगी : जर्मनी में नौकरी का झांसा दे बुलाया था लखनऊ, युवक को नशीला पदार्थ दे किया बेहोश

Mon, 10 Jan 2022 11:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 

सार

जम्मू-कश्मीर पहुंच कर सुदेश ने पासबुक अपडेट कराई तो खाते से 2.03 लाख रुपये निकल चुके थे। बैंक अफसरों से पूछताछ में जानकारी मिली कि गायब हुए मोबाइल में लोड एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के बाद निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के युवक को जर्मनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसे लखनऊ बुलाया। हुसैनगंज के एक होटल में रुकने का इंतजाम किया। वहीं जालसाज पहुंचे। नशीला पदार्थ देकर युवक को बेहोश कर दिया और उसके  पास रखे दो लाख रुपये लेकर भाग निकले। पीड़ित ने हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज कृष्णवीर सिंह के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुदेश परिहार परिवार सहित रहते हैं। नौकरी की तलाश के दौरान एक विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर सुदेश ने कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को गोवा निवासी स्टीव गोमेज बताया। उसने जर्मनी के फर्नेटिक कंपनी में पर्सनल सेकेट्री की जगह खाली होने की बात कही। 

स्टीव ने हवाई टिकट, मेडिकल सर्टिफिकेट व वीजा की औपचारिकता पूरी करने के लिए पांच लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। पीड़ित के मुताबिक, स्टीव के कहने पर वह पिता प्रदीप संग 28 दिसंबर को विधानभवन मार्ग स्थित हैरिटेज ब्लू होटल में पहुंचा। जहां दीपक चोपड़ा के नाम से कमरा बुक था। चाय पीने के बाद सुदेश व उसके पिता बेहोश हो गए। दोनों का होश आया तो वहां स्टीव नहीं था। सुदेश के मुताबिक, उसका व पिता का मोबाइल, क्रेडिट व डेबिट कार्ड और 10 हजार रुपये नहीं मिले। शिकायत दर्ज कराए बिना ही पिता-पुत्र लौट गए।
विज्ञापन


खाते से निकले दो लाख तो दर्ज कराया केस 
जम्मू-कश्मीर पहुंच कर सुदेश ने पासबुक अपडेट कराई तो खाते से 2.03 लाख रुपये निकल चुके थे। बैंक अफसरों से पूछताछ में जानकारी मिली कि गायब हुए मोबाइल में लोड एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के बाद निकाले गए हैं। साथ ही ठगों ने ऑनलाइन पिज्जा मंगवा कर भुगतान किया था। इस पर सुदेश लखनऊ लौटे और हुसैनगंज थाने पहुंचकर स्टीव गोमेज, होटल के मैनेजर और वेटर के खिलाफ  केस दर्ज करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें