फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र चौधरी ने फिर दी तीसरे मोर्चे को हवा

Thu, 05 Sep 2013 02:08 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और जेल एवं खाद्य रसद मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि जनता तीसरे मोर्चे को कांग्रेस और भाजपा के विकल्प के तौर पर देख रही है।
विज्ञापन


चौधरी ने कहा, कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से देश घरेलू और सीमा के मोर्चो पर विफल साबित हो रहा है। जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त है।

इन दलों के पास इनका कोई समाधान नहीं है। देश के लोग विकल्प के रूप में तीसरी ताकतों की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति अब देशव्यापी उत्सुकता है। कई राज्यों में सपा के संगठन का विस्तार हुआ है।
विज्ञापन


मुलायम सिह यादव आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश का दौरा कर वहां पार्टी संगठन को नई गति दे आए हैं। वहां की विशाल सभाओं से संकेत मिला है कि सपा की लोकप्रियता कितनी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें