फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोल्फ कार्ट के वसूल रहे थे सौ रुपये, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए सौ रुपये वसूलने वाले गोल्फ कार्ट चालकों पर सोमवार को कार्रवाई हुई। जीआरपी की शिकायत पर आरपीएफ ने दो कार्ट जब्त कर चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इससे नाराज चारबाग व जंक्शन के दस गोल्फ कार्ट चालकों ने जीआरपी चौकी के सामने वाहनों को खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

गोल्फ कार्ट के लिए जंक्शन स्टेशन पर प्रति यात्री 20 और चारबाग स्टेशन पर 50 रुपये का शुल्क तय है। ठेकेदार ने गोल्फ कार्ट को प्रतिदिन 1700 रुपये किराये पर उठाया है। इसके चालक यात्रियों से 100 रुपये वसूलते हैं। इसकी शिकायतें आ रही थीं, लेकिन उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन के अफसर इनकी अनेदखी कर रहे थे।

सोमवार को आरपीएफ ने कार्रवाई की तो ठेकेदार ने दबाव बनाने के लिए जीआरपी चौकी के सामने गोल्फ कार्ट खड़ी करवा दीं। इससे पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों को दिक्कतें हुईं। दो महीने में गोल्फ कार्ट तीन यात्रियों को चोटिल कर चुकी हैं। जंक्शन पर एक यात्री के पैर की हड्डी टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें