फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डायवर्जन के चलते पकरी पुल पर बढ़ा यातायात का दबाव

विज्ञापन
डायवर्जन के चलते पकरी पुल पर बढ़ा यातायात का दबाव।
विज्ञापन
लखनऊ। अवध चौराहे पर अंडरपास के निर्माण कार्य के दूसरे फेज को लेकर किए ट्रैफिक डायवर्जन के कारण सोमवार को वीआईपी रोड पर यातायात का दबाव बढ़ गया। इसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन


डायवर्जन के कारण दोपहर सोमवार दोपहर करीब दो बजे वीआईपी रोड पर वाहन रेंगते रहे। सबसे खराब स्थिति पकरी पुल के कट के पास नजर आई। यहां लोगों को सबसे अधिक समस्या हुई। पकरी पुल से आशियाना की ओर जाने वाले लोग बुरी तरह से फंस गए। इसका प्रमुख कारण पुल का संकरा होना था। पुलिस और यातायात कर्मी रास्ता खुलवाते तो रहे। वहीं, अवध चौराहे से बंगला बाजार की ओर आने वाली सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। यहां भी वाहन रेंगते नजर आए।

झुंझलाए लोगों को समझाते दिखे यातायात कर्मी

जाम में फंसे कुछ लोग झुंझला गए। वे पुलिस कर्मियों से नोंकझोंक करने लगे। लोग डायवर्जन के कारण बढ़ी दो किलोमीटर की दूरी तय करने को लेकर विवाद करने लगे। मगर, किसी तरह से यातायात कर्मियों ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया।

डायवर्जन के चलते पकरी पुल पर बढ़ा यातायात का दबाव।

डायवर्जन के चलते पकरी पुल पर बढ़ा यातायात का दबाव।

डायवर्जन के चलते पकरी पुल पर बढ़ा यातायात का दबाव।

डायवर्जन के चलते पकरी पुल पर बढ़ा यातायात का दबाव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें