फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आखिरी बड़े मंगल पर हनुमत मंदिरों में गूंजे जयकारे

विज्ञापन
आखिरी बड़े मंगल पर हनुमत मंदिरों में गूंजे जयकारे 
विज्ञापन
लखनऊ। संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा... हनुमान चालीसा की यह चौपाई मंगलवार को राजधानी की फिजाओं में जैसे साकार होती नजर आई। ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर लखनऊ पूरी तरह बजरंगबली की भक्ति में रंग गया। भीषण गर्मी और तपिश के बावजूद श्रद्धालुओं के कदम न तो रुके और न ही आस्था का उत्साह कम हुआ। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में दर्शन-पूजन और शहरभर में भंडारों का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

हनुमान सेतु स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर, लेटे हुए हनुमान मंदिर, अलीगंज के पुराने और नए हनुमान मंदिर तथा कैसरबाग स्थित हनुमंत धाम में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। बजरंगबली के जयकारों के बीच भक्तों ने सिंदूर, चमेली का तेल और चोला अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा लोककल्याण की कामना की।

प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कई स्थानों पर विशेष आरती, भव्य श्रृंगार और भोग का आयोजन हुआ। मंदिर परिसरों में दिनभर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन

शहरभर में बड़ी संख्या में भंडारों का आयोजन किया गया। मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर श्रद्धालुओं व राहगीरों को शर्बत, पूड़ी-सब्जी, बूंदी के लड्डू समेत विभिन्न प्रकार का प्रसाद वितरित किया गया।

- आलमबाग स्थित बालाजी पूजन भंडार में संचालक सोनू गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया। पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी ''गुड्डू'' समेत मनीष अरोड़ा, आशीष, प्रदीप अनेक लोग मौजूद रहे।

- कैसरबाग स्थित अवध डिपो कार्यशाला परिसर के श्री सिद्ध कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में लगे भंडारे में एसएन. सिंह, राकेश दीक्षित, आशीष पांडेय, पुजारी दयालु बाबा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

- सचिवालय के गेट नंबर-7 पर सचिवालय कर्मियों ने सुंदरकांड का पाठ किया। प्रसाद वितरण हुआ। आयोजन में विशेष सचिव विनीत प्रकाश, रीता गुप्ता, रामजी मेहरोत्रा, विजय शुक्ल, संतोष कुमार सिंह सहित अनेक कर्मचारी शामिल हुए।
- इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला और उत्तर प्रदेश एमेच्योर एस्ट्रोनॉमर्स क्लब की ओर से नक्षत्रशाला परिसर में भंडारे और विशेष हनुमान पूजन का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुमित कुमार श्रीवास्तव व परिवार की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यूपीसीएसटी के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश कुमार गंगवार, अभिषेक तिवारी, रविंद्र प्रताप सिंह, आकाश, आशीष, विवेक और अन्य सदस्य शामिल हुए।

- नाका बाजार में लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से लगे भंडारे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, श्वेता मनोचा, राजेंद्र अग्रवाल, सुरेश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- अमीनाबाद स्थित हनुमान मंदिर के पास उत्तर प्रदेश सर्जिकल एसोसिएशन की ओर से भंडारा लगाया गया। अनिल उपाध्याय और एसोसिएशन के अन्य सदस्य शामिल हुए।

- सरदार भगत सिंह विद्यालय (अवध कॉलेजिएट की इकाई) में भंडारे और सुंदरकांड का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत सिंह और निदेशिका जतिंदर वालिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- जवाहर भवन के कोषागार विभाग में सुंदरकांड का पाठ हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

Next
AU ऐप में पढ़ें