फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी अधीनस्थ कृषि सेवा नियमावली में संशोधन से नौकरी के अवसर बढ़े, योग्यता में भी राहत

Wed, 11 Sep 2019 05:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने यूपी अधीनस्थ कृषि सेवा नियमावली 1993 के तीसरे संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत प्राविधिक सहायकों की योग्यता में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


इस बदलाव के बाद अधिक लोग नौकरी के आवेदन कर पाएंगे। पहले सिर्फ बीएससी कृषि कोर्स वाले ही इन भर्तियों के लिए आवेदन कर पाते था। इसके अलावा भर्ती के लिए चयन आयोगों का भी निर्धारण नए सिरे से किया गया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि प्राविधिक सहायकों के लिए शैक्षिक योग्यता बीएससी कृषि के साथ बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी उद्यान, बीएससी (ऑनर्स) उद्यान, बीएससी फॉरेस्ट्री, बीटेक, बीएससी (ऑनर्स) फारेस्ट्री, बीटेक कृषि अभियंत्रण तथा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से बीएससी (गृह विज्ञान)/ कम्युनिटी साइंस में चार साल की डिग्री करने वाले भी आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में भी किया गया बदलाव

प्रवक्ता ने बताया कि चयन प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। पहले ग्रुप-सी के प्राविधिक सहायकों की भर्ती राज्य लोकसेवा करता था अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। इसी तरह ग्रुप ए व बी के प्राविधिक सहायकों की भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करता था।

अब राज्य लोक सेवा आयोग करेगा। पहले इन पदों पर भर्ती के लिए उम्र की सीमा 21 से 35 वर्ष थी। अब 21 से 40 वर्ष की उम्र वाले भी आवेदन कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें