डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार को आधा दर्जन पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। ओम प्रकाश आर्या को रामपुर से सीबीसीआईडी लखनऊ और ब्रह्मपाल सिंह को सीबीसीआईडी लखनऊ से रामपुर भेज दिया गया है।
मुजफ्फर नगर में तैनात तीन पुलिस उपाधीक्षकों को वहां से हटा दिया गया है। यहां तैनात योगेंद्र सिंह को बरेली, सिद्धार्थ तोमर को आजमगढ़ और हीरालाल कन्नौजिया को 36 वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में तैनाती दी गई है। बरेली में तैनात कुलदीप कुमार को मुजफ्फरनगर भेजा गया है।