फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम में मुख्यालय से फील्ड तक अधिकारियों की तैनाती में बदलाव जल्द

Mon, 20 Jul 2020 11:53 AM IST
ishwar ashish नरेश शर्म, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम में जल्द ही मुख्यालय से लेकर जिलों में जबरदस्त उलटफेर होगा। वजह 23 जुलाई को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआएम) से लेकर प्रधान प्रबंधक (जीएम) लेवल तक के अधिकारियों के प्रमोशन के लिए डीपीसी होने जा रही है। अफसरों के प्रमोशन के लिए डीपीसी की यह बैठक दो साल बाद हो रही है।

विज्ञापन


डीपीसी में क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) प्रमोशन पाकर जीएम बनेंगे और उन्हें मुख्यालय में तैनाती मिलेगी। जो एआरएम प्रमोशन पाएंगे तो उनको डिपो छोड़ कर आरएम के पद पर जाना पड़ेगा। वहीं, जो वरिष्ठ एआरएम वर्तमान में प्रभारी आरएम के रूप में तैनात हैं, वे प्रमोशन पाकर आरएम बन जाएंगे।

इनमें गाजियाबाद के अखिलेश कुमार सिंह, आगरा के मनोज कुमार पुंडीर और अयोध्या के धर्मेंद्र नाथ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आरएम से जीएम बनने पर जिन जिलों में आरएम की कुर्सी खाली होंगी उनमें लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली और गोरखपुर जोन शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पर एआरएम से आरएम बनने वाले अधिकारियों की तैनाती होगी। वर्तमान में संचालन इकाई में जीएम के कुल 9 पद हैं, लेकिन तैनाती सिर्फ दो ही पदों पर है। ऐसे में 7 पद रिक्त चल रहे हैं। डीपीसी के बाद इन पदों पर भी तैनाती होनी है। इससे पूरे प्रदेश में अधिकारियों की तैनाती में उलटफेर होना तय है।

इसी साल रिटायर होंगे ये अधिकारी

    नाम             वर्तमान तैनाती        रिटायरमेंट    
अतुल भारती    जीएम मुख्यालय       31 जुलाई
मोहनलाल       आरएम हरदोई         31 जुलाई
शुचि कालरा    एआरएम मुख्यालय   30 सितंबर
धर्मेंद्र नाथ      आरएम अयोध्या        30 सितंबर
गीता पंत       एआरएम अलीगढ़      31 अक्तूबर
जेएन सिन्हा    आरएम मुख्यालय     30 अक्तूबर
एसके बनर्जी    आरएम बरेली         30 नवंबर

पीआर वेलवरियार बनेंगे सीजीएमओ
परिवहन निगम में सबसे वरिष्ठ प्रधान प्रबंधक संचालन पीआर वेलवरियार हैं। इसके बाद अनग मिश्रा। डीपीसी में वेलवरियार सीजीएमओ यानी मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन बनेंगे, जो इसी साल 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद अनग मिश्रा को सीजीएमओ की कमान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ये बनेंगे प्रधान प्रबंधक संचालन

   नाम            वर्तमान तैनाती
अतुल त्रिपाठी    मुख्यालय
डीबी सिंह         गोरखपुर
एसके बनजी       बरेली
जीवानंद सिन्हा    मुख्यालय
नीरज सक्सेना     मेरठ
राजीव चौहान     मुख्यालय
पीके तिवारी       आजमगढ़
पीके बोस          लखनऊ
एके झा             कानपुर

परिवहन निगम में 23 जुलाई को डीपीसी की बैठक होने जा रही है। इसमें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से लेकर मुख्य प्रधान प्रबंधक तक के पदों पर अफसरों के प्रमोशन होंगे। प्रमोशन में संचालन एवं तकनीकी इकाई के अफसर शामिल हैं। इससे प्रमोशन पाने वाले अफसरों की तैनाती में फेरबदल होगा। - डॉ. राजशेखर, एमडी, परिवहन निगम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें