फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी स्टेशन का बदले स्वरूप, अगले महीने होगा शुभारंभ

विज्ञापन
नए कलेवर में नजर आएगा लखनऊ सिटी स्टेशन, अगले महीने होगा शुभारंभ
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में वृद्धि की जा रही हैं। जल्द ही इनका शुभारंभ किया जाएगा। कार्यों की प्रगति जांचने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह बुधवार को लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन

लखनऊ सिटी स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यहां लिफ्ट, एस्केलेटर आदि अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन्हें जांचने के लिए पहुंचे अपर महाप्रबंधक ने कार्यों को तीव्र गति से पूरा करने के निर्देश दिए। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने इनका शुभारंभ कर दिया जाएगा। वह गोमतीनगर रेलवे स्टेशन भी गए, जहां अपग्रेडेशन कार्यों को परखा। गोमतीनगर स्टेशन पर सेकंड फेज का कार्य कराया जा रहा है। यहां ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे स्टेशन लखनऊ का प्रमुख स्टेशन बनकर उभरा है। उनके साथ डीआरएम गौरव अग्रवाल सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें