फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में पूरा नहीं, आधे घुटने का हुआ प्रत्यारोपण, मरीज को मिला असली होने का अहसास

विज्ञापन
केजीएमयू में आधे घुटने का प्रत्यारोपण
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में घुटने का आंशिक प्रत्यारोपण किया गया। इसमें पूरे घुटने के बजाय, घुटने का सिर्फ एक हिस्सा ही प्रत्यारोपित किया गया। इससे रोगी की मांसपेशियां सलामत रहीं और घुटना पहले की तरह पूरी तरह से असली होने का अहसास दिला रहा है।
विज्ञापन

हड्डी रोग विभाग के डाॅ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 52 वर्षीय सुल्तानपुर निवासी महिला को घुटने के एक हिस्से में प्रत्यारोपण की जरूरत थी। उनका पूरा घुटना खराब नहीं था, इसलिए माइक्रोप्लास्टी तकनीक का चयन किया गया। आमताैर पर इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस तकनीक में दो से तीन इंच का चीरा लगाकर इंप्लांट डाला जाता है। इसमें खून कम बहता है और जल्द रिकवरी हो जाती है। इस मामले में महिला की सर्जरी मंगलवार को की गई और बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस तकनीक की सर्जरी में करीब 90 हजार रुपये खर्च आया। सर्जरी के बाद महिला सामान्य रूप से उठ, चल और बैठ सकेंगी।

वर्ष 2019 में हुई शुरुआत
हड्डी रोग विभाग के प्रो.आशीष कुमार ने बताया कि माइक्रोप्लास्टी तकनीक की शुरुआत विभाग में वर्ष 2019 में की गई थी। आमताैर पर इसके केस कम होते हैं। यह अच्छी तकनीक है। कम उम्र के रोगियों के साथ ही खिलाड़ियों के लिए भी यह तकनीक बेहद उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें