उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से अंबाला रेलवे डिवीजन के चंडीगढ़-घग्गर-डापर रेलवे स्टेशनों के बीच 17 से 25 मार्च तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इस दौरान लखनऊ जंक्शन चंडीगढ़ एक्सप्रेस(15011) 16 से 24 मार्च और चंडीगढ़ लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस(15012) 17 से 25 मार्च तक कैंसिल रहेगी।
ऐसे ही 22355 पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 18 व 21 मार्च और 22356 चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 19 और 22 मार्च को अंबाला कैंट से चंडीगढ़ के बीच निरस्त रहेगी। 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 16, 19 और 23 मार्च और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 18, 21 और 25 मार्च को अंबाला कैंट व चंडीगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।
इसी क्रम में रेलवे प्रशासन ने परिचालन संबंधी कारणों से 15 मार्च को डिब्रूगढ़ से चलने वाली 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई, जिससे ट्रेन 17 मार्च को लखनऊ नहीं पहुंचेंगी। ऐसे ही लालगढ़ से 18 मार्च को चलने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस कैंसिलेशन की वजह से 19 मार्च को लखनऊ नहीं आएगी।