फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चंदन अस्पताल के कर्मियों पर 31.33 लाख के गबन का आरोप

Fri, 02 Jan 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित चंदन अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी आलोक सिंह ने दो कर्मचारियों पर 31.33 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। विभूतिखंड पुलिस ने डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रबंधकीय पद पर कार्यरत बाराबंकी निवासी अरुण कुमार चौधरी और बहराइच निवासी पंकज कुमार मौर्य पर डायग्नोस्टिक विभाग में 31.33 लाख रुपये के गबन का आरोप है। यह मामला 28 अगस्त को अस्पताल की आंतरिक ऑडिट के दौरान सामने आया। आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने मिलकर बिना बिलिंग के सैंपल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को दरकिनार किया। साथ ही, उन्होंने अस्पताल की सामग्री व संपत्ति का अनधिकृत गबन, दस्तावेज में हेराफेरी और जालसाजी भी की। अरुण कुमार पर अपने पद का दुरुपयोग कर अस्पताल को वित्तीय क्षति पहुंचाने का भी आरोप है।
जांच पूरी होने पर प्रशासनिक अधिकारी ने डीसीपी से दोनों आरोपियों की शिकायत की। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना दरोगा प्रदीप कुमार कर रहे हैं। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें