फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: मौसम में बड़े बदलाव के संकेत... कुछ दिन ब्रेक लेगा मानसून, परेशान करेगी गर्मी और उमस

Wed, 02 Jul 2025 04:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड, विंध्य और मध्यप्रदेश सीमा से सटे यूपी के जिलों में बृहस्पतिवार को मानसूनी बारिश होने की संभावना है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में फिलहाल बारिश की गति थमने के संकेत हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र और मध्य प्रदेश से सटे जिलों में बृहस्पतिवार को भी मानसूनी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मानसूनी बारिश के फिलहाल मद्धिम पड़ने के संकेत हैं।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन बाद थोड़ी सक्रियता के साथ दोबारा मानसूनी बारिश की रफ्तार धीमी पड़ेगी। हालांकि इस दौरान हवा में मौजूद पर्याप्त नमी की हीटिंग होने और धूप-छांव के साथ बादलों की आवाजाही से गरज चमक की मौसमी परिस्थितियां बनी रहेंगी।

ये भी पढ़े- यूपी: सहारनपुर, बहराइच सहित इन 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 36 स्थानों पर गिर सकती है बिजली; अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: अब वाराणसी तक जाएगी मेरठ-लखनऊ वंदे भारत, अयोध्या के रास्ते बनाया गया रूट; जानिए स्टेशनों की टाइमिंग


मंगलवार और बुधवार के दौरान यूपी के सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, वाराणसी, बलिया और हरदोई में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वेदर सिस्टम फिलहाल दक्षिण की ओर ज्यादा सक्रिय है। इस वजह से बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के इलाकों में और कहीं- कहीं तराई में बृहस्पतिवार को अच्छी बारिश की संभावना है। प्रदेश के बाकी जगहों पर भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। वहीं, बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें