प्रियंका गांधी और स्कूटी चला रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। न ही स्कूटी चालक हेलमेट लगाए था न प्रियंका गांधी ने हेलमेट पहना था। दोनों को बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन पर सवारी करते देख लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाए। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका गांधी को बिना हेलमेट स्कूटी पर बैठने पर खूब ट्रोल किया गया।
प्रियंका गांधी जब स्कूटी पर बैठकर फुर्र हो गईं तो उनका एस्कॉर्ट पीछे भागा। हालांकि, एस्कॉर्ट उन्हें पकड़ नहीं सका। उधर, पुलिस की कई टीमें एस्कॉर्ट के वाहनों के पीछे लगी रहीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एस्कॉर्ट के पीछे यह सोचकर लगे थे कि शायद उन्हें प्रियंका गांधी की सही लोकेशन पता होगी। हालांकि, बाद में पता चला कि एस्कॉर्ट खुद ही भटक रहा था।