फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: गोमती किनारे 25 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान झूलेलाल का चालीहा

Mon, 21 Aug 2023 03:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भगवान झूलेलाल का चालीहा लखनऊ में गोमती नदी के किनारे 25 अगस्त को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर साल की तरह इस साल भी 25 अगस्त दिन शुक्रवार को भगवान झूलेलाल जी का चालीहा कार्यक्रम झूलेलाल मैदान में होना निश्चित हुआ है। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल चालीहा कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान झूले लाल जी की महाआरती में सम्मलित होंगी।

विज्ञापन


सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी चेट्टी चंद मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक चंदवानी, महामंत्री रतन मेघानी, कोष ड्याच सतेंद्र भावनानी, सुरेश छबलानी, तरुण संगवानी, श्याम कृष्णनानी हंसराज राज्यपाल, राजू जसवानी, नीरज राज्यपाल, दिनेश रायचंदानी ने बताया कि भगवान झूलेलाल जी का चालीहा राजधानी लखनऊ सहित पूरे उतर प्रदेश में 25 अगस्त को बहुत ही धूम धाम से मनाया जायेगा।

लखनऊ, कानपुर और बनारस में नदी के किनारे पूजा अर्चना कर भगवान झूले लाल जी की महाआरती कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इसके अलावा आज सिंघी और पंजाबी समाज ने लखनऊ महापौर के नव निर्मित घर पर पौधे भी लगाए। जिसमें सिंधी समाज के साथ भारतीय पंजाबी समाज के अध्यक्ष अनिल बजाज भी शामिल हुए। इसके अलावा सिंधु नगर सिंधी पंचायत कृष्णा में सीवर लाइन डलवाने सहित सड़कों पर बारिश में पानी भर जाने सहित अन्य समस्याओं से उन्हे अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें