राजधानी लखनऊ के विकास नगर में शुक्रवार को रिटायर्ड आईएएस बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गए। ऐसे में उनके कंधे में काफी चोट लग गई। हालांकि, वह अपनी चेन बचा नहीं सके। दोस्तों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था को लेकर किए गए दावों पर तंज कसा है।