शासन के अधिकारियों के मुताबिक, एनसीएआर के तहत इन 15 अति प्रदूषित शहरों में से पांच शहरों लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा के चयन को संबंधित स्टीयरिंग कमेटी ने हरी झंडी दे दी है। जल्द ही औपचारिक आदेश जारी होंगे।
इस राशि से चयनित प्रत्येक शहर के लिए यांत्रिक सफाई मशीन और पानी के छिड़काव के लिए वाटर स्प्रिंकलिंग मशीन खरीदी जाएगी। भवनों को ढहाने और इनके निर्माण की प्रक्रिया में निकलने वाले वेस्ट के प्रबंधन के लिए जरूरी तकनीक व मशीनें भी मुहैया कराई जाएंगी।
अभी तक इस तरह की सुविधा किसी भी शहर में उपलब्ध नहीं है। वायु प्रदूषण के जिम्मेदार पदार्थों व घटनाओं का तकनीकी अध्ययन किया जाएगा और साथ ही अधिकाधिक पेड़ लगाकर ग्रीन कॉरिडोर भी विकसित किए जाएंगे।