फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने परखी हकीकत अब केंद्रीय टीम लेगी जायजा

Mon, 06 Jan 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ जू में सीएम के दौरे के बाद इटावा में लॉयन सफारी में बब्बर शेरों को उतारने की तैयारियां तेज हो चली हैं।
विज्ञापन


जंतु उद्यान राज्यमंत्री और सीएम के लगातार दौरे के बाद जल्द ही केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) की टीम किसी भी दिन लॉयन सफारी पार्क का दौरा कर सकती है।

दौरे के बाद ही सीजेडए की टीम सफारी में शेरों को उतारे जाने संबंधी अनुमति जारी करेगी।
गुजरात से 21 दिसंबर को चार एशियाई बब्बर शेरों को लखनऊ जू लाने के बाद शेरों को इटावा सफारी में उतारे जाने संबंधी परमिशन सीजेडए से परमिशन मांगी गई।
विज्ञापन


आला अधिकारियों की मानें तो इजाजत देने के पहले सीजेडए की टीम एक बार सफारी का दौरा करना चाह रही है। इस दौरे के मद्देनजर अफसरों की टीम वहां दिन-रात फाइनल राउंड की तैयारियों में जुटी है।

बताया जा रहा है कि अभी कुछ कागजी कार्यवाही में देरी है। इसके बाद कभी भी सीजेडए की टीम सफारी का दौरा कर सकती है।

लेकिन अभी ये तय नहीं है कि टीम एक साथ प्रोजेक्ट के लिए आए सभी आठों शेरों को सफारी में उतारने की अनुमति देगी या एक-एक जोड़े को।

पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ डॉ. रूपक डे ने बताया कि सीजेडए से शेरों को सफारी में उतारे जाने की अनुमति के लिये एप्लीकेशन लगाई जा चुकी है, अनुमति मिलते ही उन्हें सफारी में उतार दिया जाएगा।
पहले चरण में लखनऊ जू में उतरेंगे 10 वॉलंटियर्सवन्यजीवों को चाहने वालों की टोली तैयार हो चुकी है। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ डॉ. रूपक डे ने बताया कि एक स्वयंसेवी संगठन के सहयोग से बनी 30 लोगों की टीम से ही चुनिंदा लोगों को उतारा जाएगा।
विज्ञापन


पहले चरण में लखनऊ जू में 8-10 लोग उतारे जाएंगे, जो बंदरों, शेरों, जेब्रा के बाड़ों के पास रहेंगे। ऐसे इंतजामों वाला ये देश का पहला जू होगा। उन्होंने बताया कि बाद में ये व्यवस्था कानपुर जू में भी लागू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें