फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिलेगी छूट, देनी होगी लिखित परीक्षा

Mon, 06 Jan 2014 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन विभाग में कार्यरत ड्रेसर को पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर पहुंचने के लिए लिखित परीक्षा से गुजरना होगा।
विज्ञापन


वर्तमान में पशुधन प्रसार अधिकारी की भर्ती में भी यही व्यवस्था लागू होगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विभाग में इस समय पशुधन प्रसार अधिकारी के 1198 पदों पर भर्ती हो रही है। रिक्त पदों में से 10 प्रतिशत पद विभाग में कार्यरत ड्रेसर के लिए सुरक्षित है।

ड्रेसर को आवेदन के लिए सात वर्ष की सेवा पूरी करनी जरूरी है। दूसरी शर्त एकविषय के रूप में विज्ञान या कृषि के साथ यूपी बोर्ड की हाईस्कूल या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने इस शर्त को पूरा करने वाले ड्रेसर को 10 प्रतिशत पदों पर आवेदन के लिए 10 जनवरी तक का मौका दिया है। साथ ही कहा है कि इन्हें सामान्य अभ्यर्थियों की तरह लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।
निदेशक पशुपालन रुद्र प्रताप की ओर से सभी मंडलीय अपर निदेशक ग्रेड-2 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें