फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में आरक्षण बंद होने पर चुप क्यों रहे सपा-बसपा: भाजपा

Mon, 06 Feb 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
थावरचंद गहलोत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण संबंधी प्रावधानों को वैधानिक संकट में फंसाने के लिए सपा और बसपा ही दोषी हैं।
विज्ञापन


इन दोनों पार्टियों की जुगलबंदी में यूपी में दलितों पर अत्याचार जारी है। गहलोत सोमवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऊना में दलितों पर अत्याचार व हैदराबाद में रोहित वेमुला कांड में केंद्र को घेरने वाली मायावती ने यूपी में दलितों पर अत्याचार पर आवाज नहीं उठाई।

गहलोत ने बसपा सुप्रीमो और सीएम अखिलेश यादव से पूछा, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में एससी-एसटी के आरक्षण पर रोक के समय दोनों चुप क्यों रहे।

केंद्र में आईके गुजराल की सरकार के दौरान पदोन्नति में आरक्षण पर रोक संबंधी तीन विधेयक पारित किए गए थे। इस सरकार को भी सपा और बसपा का समर्थन हासिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें