फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की गंदगी की तुलना पवित्र नदियों से न करें राहुल: कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद

Mon, 06 Feb 2017 06:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय कानून, विधि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का कहना है कि गंदे नालों की तुलना गंगा-यमुना जैसी पवि‌त्र ‌नदियों से नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सपा-कांग्रेस गठबंधन को गंगा-यमुना का मिलन कहने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद रविवार को यहां भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि प्रयाग में यमुना का गंगा में विलय होकर उसका अस्तित्व समाप्त हो जाता है, राहुल को ये भी बताना चाहिए कि इस गठबंधन में किसका अस्तित्व खत्म होगा।

उन्होंने यूपी के इस गठबंधन को क्राइम, क्रिमिनल और करप्‍शन का गठबंधन करार दिया। सीएम अखिलेश पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अपराध, लूट व भ्रष्टाचार के मामलों का आरोप वो अपने चाचा पर लगाकर जवाबदेही से बच नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि इससे आतंकवाद व नक्सलवाद कमजोर हुआ है। हवाला कारोबार कम हुआ है और मुंबई में सुपारी क‌िलिंग कम हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें