फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट डिस्ट्रीब्यूटर ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Fri, 02 Oct 2020 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मोहित सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चिनहट के गनेशपुर रहमानपुर स्थित एक ब्वॉयज हॉस्टल में बुधवार रात एक सीमेंट एजेंसी के डिस्टीब्यूटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो अंदर पंखे से उसका शव लटक रहा था।

 

पुलिस के मुताबिक, कमरे में एक सुसाइड नोट मिला हैं जिसकी जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, मूलरूप से बहराइच के कैसरगंज हिंदू सिंह पुरवा निवासी मोहित सिंह (25) चिनहट के गनेशपुर रहमानपुर स्थित राजपूत ब्वॉयज हॉस्टल में रहता था।

 

वह एक सीमेंट एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर था। कर्मचारियों के मुताबिक,  गुरुवार को सुबह मोहित काफी देर तक सोकर बाहर नहीं निकला तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो मोहित का शव पंखे से लटक रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक जांच के लिए भेजा सुसाइड नोट

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय ने बताया, कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि ‘सॉरी डैडी मुझे माफ करना। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।’ पुलिस के मुताबिक, मोहित ने एमबीए किया था।
 
लॉकडाउन से पहले एक अच्छी कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन के दौरान नौकरी छूट गई। सीमेंट एजेंसी में काम करने लगा। मोहित की शादी नहीं हुई थी। एक भाई रोहित हैं। सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें