फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों की शामतः स्कूल-कॉलेजों के बाहर पैनी नजर रखेगी तीसरी ‘आंख’, यहां लगेंगे कैमरे

Sat, 06 Jul 2019 02:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के गर्ल्स स्कूल-कॉलेजों के बाहर स्मार्ट सिटी योजना में हाई फ्रिक्वेंसी वाले कैमरे व सर्विलांस सिस्टम लगाया जाएगा। 110 स्कूलों की सूची तैयार कर ली गई है। इससे छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगेगाा।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक यातायात पुर्णेन्दु सिंह ने बताया कि गर्ल्स कॉलेज के बाहर और आसपास कई मनचले खड़े रहते हैं। जब कोई सिपाही पूछता है तो कह देते हैं कि बहन को लेने आए हैं। ऐसे में शोहदे बच जाते हैं, मगर अब सर्विलांस सिस्टम के कारण कमांड कंट्रोल सेंटर से आसानी से सच का पता चल जाएगा।

इसके लिए ट्रैफिक सिग्नल लाइटों और चौराहों पर लगे सर्विलांस सिस्टम के कैमरों की तरह स्कूल-कॉलेजों के बाहर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों को भी इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से जोड़ जाएगा। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों से यह भी पता चल जाएगा कि कौन रोजाना गर्ल्स कॉलेज के पास खड़ा होकर छेड़छाड़ करता है।

विज्ञापन

गुंडागर्दी करने वालों की पहचान होगी आसान

प्रतीकात्मक तस्वीर
ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले भी पकड़े जाएंगे
स्कूलों के बाहर अवैध पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग, हाईस्पीड ड्राइविंग, बिना हेेलमेट और गाड़ी चलाने वाले नाबालिग भी सर्विलांस सिस्टम से आसानी से पकड़े जाएंगे। इनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। कैमरों की क्षमता इतनी होगी कि आसानी से नंबर प्लेट को पढ़ा जा सकेगा।

शहर के कई बड़े स्कूल-कॉलेजों के बाहर अक्सर छात्रों की आपस में लड़ाई और मारपीट की घटनाएं होती हैं। इसमें कई बार पहचान न हो पाने से दोषी बच जाते हैं। अब हाईटेक कैमरे लगने से पहचान तो आसान होगी ही, घटना के वक्त ही पुलिस का मौके पर पहुंचना भी आसान होगा। कमांड कंट्रोल सेंटर जाने वाले वीडियो फुटेज से पुलिस को तत्काल जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

कंपनी को भेजा पत्र

यहां लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
लामार्टनियर गर्ल्स कॉलेज, मोती महल रोड, हजरतगंज
लोरेटो कॉन्वेंट, महात्मा गांधी मार्ग
नेशनल पीजी कॉलेज, राणा प्रताप मार्ग
टीडी गर्ल्स कॉलेज, विवेक खंड गोमतीनगर
आरएलबी, गंगा बिहार, चिनहट
रजत डिग्री कॉलेज, पंचवटी कमता
सीएमएस, विशाल खंड, गोमतीनगर
नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज, राजेंद्रनगर
लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम ए ब्लॉक
गुरुकुल एकेडमी, भूतनाथ, इंदिरानगर

इस योजना पर काम शुरू करने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी को पत्र भी भेज दिया गया है। जिन स्कूल-कॉलेजों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं, उनकी सूची भी भेजी गई है। - पुर्णेन्दु सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें