फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result: चोखा-बाटी की दुकान लगाने वाले की बिटिया के 12वीं में चोखे नंबर, जानें- कैसे हासिल की सफलता

Tue, 14 May 2024 03:24 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक पाने वाली आरती यादव के पिता चोखा-बाटी की दुकान लगाते हैं। आरती का कहना है कि अंक सफलता का पैमाना नहीं हैं।
विज्ञापन
पिता लालू यादव के साथ आरती यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मन में कुछ बड़ा करने की इच्छा हो तो परिस्थितियां मायने नहीं रखती हैं। सीबीएसई बोर्ड की ओर से सोमवार को जारी 12वीं के परीक्षा परिणाम में 98.6 प्रतिशत अंक लाकर माता-पिता का नाम रोशन करने वाली आरती यादव पर यह बात सटीक बैठती है। रानी लक्ष्मी बाई (आरएलबी) स्कूल की छात्रा आरती के पिता लालू यादव बाटी-चोखा की दुकान लगाते हैं।

विज्ञापन


आरती बताती हैं कि कड़ी मेहनत और नियमित पढ़ाई से उन्होंने यह सफलता हासिल की है। शिक्षकों ने जो पढ़ाया उसका रिवीजन किया और टॉपिक्स को रटने के बजाय समझने का प्रयास किया। परिस्थितियां चाहे जैसी रही हों, घरवालों ने पढ़ाई को लेकर न कभी दबाव बनाया और न ही किसी चीज की कमी महसूस होने दी। आरती किसी बेहतर यूनिवर्सिटी से स्नातक कर बैंकिंग सेक्टर में कॅरिअर बनाना चाहती हैं। आरती ने अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज एजुकेशन व अकाउंटिंग में 100 में से 98 और आईपी में 100 में से 99 अंक हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- हार की हताशा से विपक्षी नेताओं की भाषा बिगड़ी, सभी 80 सीटें जीतने का किया दावा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP में पांचवा चरण: कम मार्जिन वाली सीटों पर पक्ष-विपक्ष में होगी असली जंग, 14 में से 13 सीटों पर BJP का कब्जा


नंबर सफलता का पैमाना नहीं
आरती का मानना है कि अंकों से किसी व्यक्ति की काबिलियत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। यह उसके सफल होने के मानक नहीं हैं। कम अंक पाने वाले बहुत से लोग आज बेहतर जगहों पर सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में खूब मेहनत करें और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें।
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई के लिए छोड़ दिया गांव
आरती के पिता लालू यादव कहते हैं कि वे जीवन में भले ही ऊंचा ओहदा हासिल न कर पाए हों, लेकिन बच्चों को इससे दूर नहीं रखना चाहते थे। इनकी पढ़ाई के लिए गांव छोड़ दिया। वे फुटपाथ पर बाटी-चोखा की दुकान लगाते हैं और एलआईसी का भी काम कर लेते हैं। वे अपनी सारी कमाई बच्चों पर लगाते हैं।

चार बच्चें सभी होनहार
लालू यादव के तीन बेटियां और एक बेटा है। सभी पढ़ने में होनहार हैं। लालू ने बताया कि बड़ी बेटी ने बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक पाए थे। वह अभी एमबीए कर रही है। उससे छोटी बेटी ने बोर्ड में 92 प्रतिशत अंक पाए थे। वह नीट की तैयारी कर रही है। बेटा केकेसी से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। अब सबसे छोटी बेटी आरती ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें