अखिलेश यादव 15 मार्च 2012 से 19 मार्च 2017 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। खनन का चार्ज उनके पास 15 मार्च 2012 से लेकर 1 जुलाई 2013 तक था। इसी अवधि में अखिलेश ने हमीरपुर में रमेश मिश्रा और उनके परिजनों व परिचितों के नाम पर खनन पट्टों के आवेदन को अनुमोदित किया था। वहीं, सूत्रों का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय गायत्री के अलावा अखिलेश यादव से भी पूछताछ कर सकता है।